रींगस से चोरी हुआ डंपर हरियाणा से बरामद:पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, 5 मार्च को हुई थी वारदात
रींगस से चोरी हुआ डंपर हरियाणा से बरामद:पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, 5 मार्च को हुई थी वारदात
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस पुलिस ने श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग से चोरी हुए एक डंपर को हरियाणा से बरामद किया है। यह डंपर 5 मार्च को चोरी हुआ था। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
डीएसपी राव आनंद ने बताया- पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चोरी और नकबजनी से संबंधित अपराधों में कार्रवाई के तहत थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से हरियाणा के मौजा शमसाबाद झिरका फिरोजपुर से डंपर बरामद किया। डंपर की बरामदगी में एएसआई रामस्वरूप, कॉन्स्टेबल कमलेश कुमार और देवीलाल की विशेष भूमिका रही।
5 मार्च को चोरी हुआ था डंपर
इस मामले में 5 मार्च को डंपर मालिक बीरबल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि होली की छुट्टियों के कारण उन्होंने अपना डंपर कृष्णा होटल, जालपाली मोड़ के पास खड़ा किया था। 5 मार्च की सुबह जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो डंपर नहीं मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073996

