पेंशनर्स ने काला दिवस मनाया:अधिनियम का विरोध, एसडीएम ऑफिस में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
पेंशनर्स ने काला दिवस मनाया:अधिनियम का विरोध, एसडीएम ऑफिस में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा के सदस्यों ने 25 मार्च 2026 को ‘काला दिवस’ मनाया। उन्होंने आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के लिए लाए ‘अधिनियम 2025’ का विरोध किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे
संतोषी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक के बाद, सभी सदस्य काली पट्टी बांधकर जुलूस के रूप में पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
पेंशनर्स का आरोप है कि भारत सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग में एक ‘काला कानून’ बनाया गया है। यह कानून पेंशनर्स को उनके अधिकारों से वंचित करता है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी ‘पेंशन के विरुद्ध अधिनियम 2025’ को वापस लेने की मांग की गई है।
राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी
उपशाखा अध्यक्ष आर.एस. बलवदा ने चेतावनी दी कि यदि इस विधेयक में संशोधन नहीं किया गया और इसे वापस नहीं लिया गया, तो केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी राज्य और केंद्रीय कर्मचारी मिलकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे और विधेयक वापस न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने और पैदल मार्च में कल्याण मीणा, जगमाल सिंह मीणा, राम मीणा, गुलाबचंद सैनी, बलबीर सिंह चौहान, दिलीप कुमार तिवारी, लाल सिंह जी, रमेश सिंह और नेहरू समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073986

