[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाक-बंगले की जमीन पर पार्किंग निर्माण, एसीएस ने लगाई रोक:कलेक्टर को पत्र भेजा, लिखा- तोड़फोड़ नियम विरुद्ध, इसे रोका जाएं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाक-बंगले की जमीन पर पार्किंग निर्माण, एसीएस ने लगाई रोक:कलेक्टर को पत्र भेजा, लिखा- तोड़फोड़ नियम विरुद्ध, इसे रोका जाएं

डाक-बंगले की जमीन पर पार्किंग निर्माण, एसीएस ने लगाई रोक:कलेक्टर को पत्र भेजा, लिखा- तोड़फोड़ नियम विरुद्ध, इसे रोका जाएं

झुंझुनूं : झुंझुनूं में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के डाक बंगले की जमीन पर नगर परिषद द्वारा बनाई जा रही पार्किंग को लेकर विवाद हो गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) प्रवीण गुप्ता ने मामले में जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर काम को तुरंत प्रभाव से रुकवाने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए नगर परिषद झुंझुनूं ने डाक बंगले की भूमि पर पार्किंग विकसित करने की योजना बनाई थी। इसके लिए नगर परिषद ने कलेक्ट्रेट की ओर वाली गली में डाक बंगले की पुरानी बाउंड्रीवॉल को तोड़कर नया गेट बनाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था।

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी गाडियां।
झुंझुनूं कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी गाडियां।

इसके बाद मामला विभाग तक पहुंचा। विभाग का तर्क है कि यह संपत्ति 1971 से PWD के अधीन है और यहां अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने के साथ-साथ अन्य सरकारी गतिविधियां संचालित होती हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता के जिला कलेक्टर को भेजे पत्र के अनुसार खसरा नंबर 3036 में स्थित यह डाक बंगला 1971 से निर्मित है और विभाग ही इसकी देखरेख कर रहा है। नगर परिषद द्वारा बाउंड्रीवाल तोड़कर कार्य शुरू करना नियम विरुद्ध है। परिसर में कर्मचारियों के क्वार्टर, पार्किंग शेड और दो मंजिला भवन स्थित है। किसी अन्य संस्था द्वारा यहां तोड़फोड़ करना स्वीकार्य नहीं है। इस बीच एसीएस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल मौके पर चल रहे काम को रोक दिया गया है।

Related Articles