नवलगढ़ में दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन:अतिक्रमण अभियान रुका, पालिका पर भेदभाव का आरोप
नवलगढ़ में दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन:अतिक्रमण अभियान रुका, पालिका पर भेदभाव का आरोप
नवलगढ़ : नवलगढ़ में नगरपालिका प्रशासन द्वारा बुधवार को पोदार गेट इलाके में शुरू किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान गणेश चौक से पहले ही रोकना पड़ा। दुकानदारों के भारी विरोध और भेदभाव के आरोपों के बाद पालिका प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा।
भट्टियों को जेसीबी से तोड़ा
अभियान की शुरुआत प्रभारी कंवरपाल सिंह के नेतृत्व में हुई, जिसमें पुलिस जाप्ता भी मौजूद था। पोदार गेट ऑटो स्टैंड पर एक हलवाई की दुकान के बाहर बनी भट्टियों को जेसीबी से तोड़ा गया। इसके बाद कुछ दुकानों के बाहर नालियों पर रखी पट्टियों को भी हटाया गया।
प्रशासन पर भेदभाव का लगाया आरोप
कुछ दुकानदारों ने पालिका प्रशासन पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि अभियान शुरू करने से पहले कोई मार्किंग नहीं की गई थी। एक दुकानदार ने बताया कि उसने नाली पर रखी पट्टी खुद हटाने की बात कही थी, लेकिन उसे तोड़ दिया गया, जिसके बाद उसने विरोध किया।
दुकानदारों ने जताया विरोध
विरोध बढ़ता देख सभी दुकानदार एकत्रित हो गए और अभियान का जमकर विरोध किया। दुकानदारों ने मांग की कि पहले बाजार से बेसहारा पशुओं को हटाया जाए, उसके बाद ही अतिक्रमण अभियान चलाया जाए। उन्होंने दुकानों के बाहर नालियों पर रखी पट्टी व जाली हटाने को गलत बताया।
इसी दौरान एक बेसहारा व्यक्ति पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति विरोध स्वरूप जेसीबी के सामने आकर लेट गया। पुलिस एसआई संतोष और कुछ दुकानदारों ने मिलकर उसे वहां से हटाया।
इसके बाद पालिका की टीम मिंतर चौक के आगे पहुंची, जहां भी लोगों ने अभियान का विरोध किया। बढ़ते विरोध को देखते हुए पालिका प्रशासन ने अभियान को बीच में ही रोक दिया और जेसीबी वापस चली गई। अभियान प्रभारी कंवरपालसिंह ने बताया कि अभियान को अस्थायी रूप से रोका गया है और शुक्रवार को इसे फिर से शुरू किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074117

