पिलानी में सनसनी: युवक ने खुद ही काटी गले की नस, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
पिलानी में सनसनी: युवक ने खुद ही काटी गले की नस, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी के नूतन मार्केट स्थित ग्रामीण बैंक के पास सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कथित रूप से खुद ही अपने गले की नस काट ली। घटना के बाद मौके पर चारों ओर खून फैल गया, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायल को तत्काल पिलानी के बिरला अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के दौरान EMT नितेश पूनिया, एंबुलेंस पायलट ख्यालिराम और नर्सिंग ऑफिसर सुरेंद्र गुर्जर ने मौके पर प्राथमिक उपचार देकर घायल को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस के अनुसार घायल की पहचान बुडानिया निवासी पवन पुत्र दुर्गाराम तनानिया के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2073986

