[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में मेगा पीटीएम एवं मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में मेगा पीटीएम एवं मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में मेगा पीटीएम एवं मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मंड्रेला : क़स्बे के पुराना बस स्टैंड स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कक्षा 10 में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों सहित प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कपिल कुमार पुत्र नेतराम, द्वितीय स्थान पर रही सपना पुत्री सीताराम एवं प्रवीण बानो पुत्री आमीन मनियार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पायल पुत्री संजय गवारिया को माला, साफ़ा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजन को विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने वाला बताया। प्रधानाचार्या नीरू पवनिया ने कहा कि मेगा पीटीएम का उद्देश्य अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय में लगातार बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं और विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

Related Articles