नौवीं कक्षा की 8 बालिकाओं को साइकिल वितरित की
नौवीं कक्षा की 8 बालिकाओं को साइकिल वितरित की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महलाना उतरादा में आज पीटीएम (अध्यापक अभिभावक बैठक) का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया। इस दौरान कक्षा नौवीं की 8 बालिकाओं को राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरित की गई। प्रधानाचार्य मनोज कुमार दायमा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सूबेदार मंगल सिंह, ओंकार सिंह, रमेश कुमार, विजयपाल, जोगेंद्र सिंह तथा एसडीएमसी के सदस्यगण व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य मनोज कुमार दायमा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2073972

