देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के उपलक्ष्य में 26 मार्च को शहर में भव्य ‘विराट भगवा शोभायात्रा’ निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
पूज्य संतों के सानिध्य में आयोजित होने वाली इस शोभायात्रा के लिए आज कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री मार्केट, धर्म स्तूप, रेलवे स्टेशन और नई सड़क क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान व्यापारियों व आमजन को पीले चावल एवं निमंत्रण पत्र देकर सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया। जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
शोभायात्रा का रूट
आयोजन समिति के ब्रह्मानंद राजोतिया के अनुसार शोभायात्रा 26 मार्च को दोपहर 3 बजे इंद्रमणि पार्क से प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा शास्त्री मार्केट, रेलवे स्टेशन, नई सड़क, सुभाष चौक, सफेद घंटाघर और गढ़ चौराहा होते हुए राम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। यह शोभायात्रा शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का प्रमुख केंद्र बनेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us