[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अडूकिया स्कूल में प्रतिभा सम्मान एवं साइकिल वितरण समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अडूकिया स्कूल में प्रतिभा सम्मान एवं साइकिल वितरण समारोह आयोजित

अडूकिया स्कूल में प्रतिभा सम्मान एवं साइकिल वितरण समारोह आयोजित

चिड़ावा : श्री जमनादास अडूकिया राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चिड़ावा में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक के अवसर पर कक्षा 5, 8 व 10 के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रभुदयाल वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश पायल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगाधर सैनी एवं गोपीराम अडूकिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2025-26 में विद्यालय का कक्षा 5, 8 एवं 10 का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। साथ ही लगातार चौथे वर्ष चिड़ावा की राजकीय संस्थाओं में कक्षा 10 की छात्रा किरण वर्मा ने सर्वाधिक 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों का सम्मान कर उपहार वितरित किए गए। साथ ही राज्य सरकार की योजना के तहत कक्षा 9 की 21 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि प्रभुदयाल वर्मा ने विद्यालय में संस्था प्रधान के नेतृत्व में हो रहे शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक विकास की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी सुरक्षा का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन कुसुमलता ने किया। इस दौरान उपप्राचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार सैनी, उर्मिला, नरेंद्र झाझड़िया, शांता, सूरजभान, दीपक पचार, कर्मवीर, बिजेश बुलानिया, आशुतोष शर्मा, सुनीता कुल्हार, मनोरमा, मेघा, संजू शर्मा, बिमला कुमारी, वरिष्ठ सहायक प्रतिभा स्वामी, राजकौर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles