[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्यायालयों के समय में परिवर्तन, 13 अप्रैल से लागू होंगे नए टाइम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

न्यायालयों के समय में परिवर्तन, 13 अप्रैल से लागू होंगे नए टाइम

न्यायालयों के समय में परिवर्तन, 13 अप्रैल से लागू होंगे नए टाइम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं :   राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2026 में ग्रीष्मकालीन अवधि को ध्यान में रखते हुए 13 अप्रैल से 28 जून 2026 तक न्यायालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। यह समय राजस्थान उच्च न्यायालय सहित सभी अधीनस्थ न्यायालयों पर लागू रहेगा।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील पंचोली ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायालय का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा, जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक मध्यांतर होगा। वहीं कार्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें 10:30 से 10:45 बजे तक अवकाश रहेगा।

इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा, जिसमें 10:00 से 10:15 बजे तक मध्यांतर होगा। कार्यालय समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। पीठासीन अधिकारी प्रातः 7:30 से 8:00 बजे तथा दोपहर 12:30 से 1:00 बजे तक अपने चैंबर्स में कार्य करेंगे। नए समय के अनुसार न्यायालयों की कार्यवाही ग्रीष्मकाल में सुचारु रूप से संचालित की जाएगी।

Related Articles