राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिमला के नवीन भवन की रखी गई नींव
क्षेत्र को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम शिमला में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए भवन निर्माण कार्य की बुधवार, 25 मार्च को विधिवत नींव रखी गई। राज्य सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए लगभग 8 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके तहत निर्माण कार्य का ठेका काफी समय पहले ही जारी कर दिया गया था। हालांकि, ठेकेदार द्वारा बिना किसी ठोस कारण के कार्य शुरू करने में लगातार देरी की जा रही थी। इस मुद्दे को समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद ठेकेदार ने तुरंत कार्य प्रारंभ कर दिया। ग्रामीणों ने इस के लिए समाचार पत्र का आभार जताया है। नींव पूजन कार्यक्रम में ग्राम शिमला के पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सिंह यादव, वर्तमान प्रशासक प्रतिनिधि शीशराम निनाणिया तथा सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुआ, जो पंडित इंद्रजीत शर्मा द्वारा संपन्न करवाई गई। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित इस भवन के बनने से आसपास के ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सकेगा और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर चिकित्सालय स्टाफ, ठेकेदार प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073936

