[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राउमावि महनसर में मेगा पीटीएम आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राउमावि महनसर में मेगा पीटीएम आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

राउमावि महनसर में मेगा पीटीएम आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

महनसर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महनसर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ की अध्यक्षता में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की स्थानीय परीक्षाओं का परिणाम अभिभावकों की उपस्थिति में घोषित किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रमुख विद्यार्थी :
चित्रा मीणा (92.50%), आईशा (89.83%), आयुष (88%), ज्योति (87.50%), फरहान (86.17%), इशरा बानो (85.50%), इक़रा बानो (84.50%), सबिया अज़ीज़ (78%), सुमित कुमार (78%), नीतू मीणा (77%), रोहित कुमार (73.17%), मोहम्मद अव्वल (72%), मोहम्मद मुजाइद (72%), आयशा (71.50%), आईफा (70%) सहित अन्य विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा-2026 में ‘A’ ग्रेड प्राप्त करने पर आइफा, प्रिंसु कंवर व अंकिता तथा प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन में ‘A’ ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से बच्चों की नियमित निगरानी रखने का आग्रह किया।

विद्यालय के परीक्षा परिणाम की बात करें तो माध्यमिक परीक्षा-2026 में कुल 45 विद्यार्थियों में से 25 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 7 बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार के लिए योग्यता हासिल की। वहीं प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा में 3 विद्यार्थियों ने ‘A’, 30 ने ‘B’ और 6 ने ‘C’ ग्रेड प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अशफाक अली बिसाऊ ने किया।

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन, व्याख्याता रमेश कुमार मीणा, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद्र धौलपुरिया, बबीता, घङसीराम धायल, मुरारीलाल चौहान, सरिता फगेङिया, एएओ शायर कंवर, कमला पूनियां, राधाकृष्ण, रामेश्वरदयाल धौलपुरिया, सुल्तान सिंह,  धूङाराम, मोहम्मद रफीक कपूर, सोमेश्वर सोनी, मुबारिक सैयद, मैना देवी, कमला देवी, नीशू कंवर, शाहरुख चौहान, कौसर सहित अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles