[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निःशुल्क दमा, गठिया, मधुमेह रोगों के आयुर्वेदिक शिविर में 73 रोगी लाभान्वित हुए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

निःशुल्क दमा, गठिया, मधुमेह रोगों के आयुर्वेदिक शिविर में 73 रोगी लाभान्वित हुए

निःशुल्क दमा, गठिया, मधुमेह रोगों के आयुर्वेदिक शिविर में 73 रोगी लाभान्वित हुए

नवलगढ़ : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की प्रेरणा से शारदा क्रोपकेम बंबई के आर्थिक सौजन्य से, सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन, अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा व श्री रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के सहयोग से 24 मार्च को जांगिड़ अस्पताल नवलगढ़ में 140 वां निःशुल्क दमा, गठिया, मधुमेह रोगों के आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन शिक्षाविद् मेजर डीपी शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि अलायंस क्लब द्वारा लगाये जाने वाले मधुमेह दमा शिविर लोगो के लिये वरदान सिद्ध हो रहे है। अतिथियों द्वारा स्व. कृष्णानंदजी की फोटो पर पुष्प अर्पित किये गये इसके पश्चात दिल्ली के आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ महावीर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ 73 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। कार्यक्रम संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि एक्सपोर्ट क्वालिटी की आयुर्वेदिक दवाइंया निःशुल्क पूरे एक माह की दी जाती है जो गरीब के लिये सहारा बनती है। नर सेवा ही नारायण की सेवा है। क्षेत्र मे जांगिड़ अस्पताल ही एकमात्र स्थान है जहां पर आयुर्वेद का निःशुल्क शिविर लगाकर सेवा दी जा रही है।

मधुमेह बीमारी का प्रसार भारत में बहुत ज्यादा हो रहा है सभी लोगो को चाहिये कि अपनी रक्त की सुगर जांच करवा लें। शिविर आयुर्वेदिक इलाज करवाने वालो के लिये वरदान सिद्ध हो रहा है और हर माह की 24 तारीख को शिविर लगाया जाता रहा है। कार्यक्रम मे डाॅ दयाशंकर जांगिड़, डाॅ मनीष, डाॅ मिनाक्षी जांगिड़, डाॅ शिखरचंद जैन, जगदीश प्रसाद जांगिड़, मुरली मनोहर चोबदार, ओमप्रकाश सैन, जनार्दन घोडेला, सुहित पाडिया, पंकज शाह, सीताराम घोड़ेला, सज्जन जोशी, प्रदीप पंवार, पवन सोनी, बेणी प्रसाद सोनी, रमाकान्त सोनी, गंगाधर मील व जांगिड़ अस्पताल के कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77