कन्हैया मित्तल एक अप्रैल को झुंझुनूं में, भजन संध्या की तैयारियां तेज
कन्हैया मित्तल एक अप्रैल को झुंझुनूं में, भजन संध्या की तैयारियां तेज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : चूरू बाइपास स्थित श्री बन्धे का बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन 1 अप्रैल को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
मंदिर ट्रस्ट के नरेशचंद्र गाडिया ने बताया कि 1 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशाल भजन संध्या के लिए मंदिर परिसर के मुख्य ग्राउंड में भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। चूरू रोड से लगे मुख्य द्वार के उत्तर और दक्षिण दिशा में बड़े-बड़े मैदान तैयार किए गए हैं, जहां स्थानीय एवं दूरदराज से आने वाले भक्त अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
मंदिर परिसर को रंग-रोगन कर आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है तथा सुजानगढ़ के डेकोरेटर्स द्वारा लाइटिंग से पूरे परिसर को सजाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072970


