कोलसिया में गणगौर महोत्सव का समापन:विधायक का 51 किलो की माला से किया स्वागत
कोलसिया में गणगौर महोत्सव का समापन:विधायक का 51 किलो की माला से किया स्वागत
कोलसिया : कोलसिया में शेखावाटी गणगौर महोत्सव का समापन हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि महेश पारीक और अरविंद चौधरी ने संयुक्त रूप से की। विधायक विक्रम सिंह जाखल का एसपीएल द्वारा 51 किलोग्राम की माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें एक फोटो भी भेंट की गई।
समारोह में चेतन कुमावत (ओबीसी मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष जयपुर), रामेश्वर गुर्जर (प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान) और विजेंद्र रेपस्वाल (बीजेपी प्रोटोकॉल प्रभारी राजस्थान) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समापन से पूर्व बस स्टैंड से खेल स्टेडियम तक एक ऐतिहासिक रैली निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई, ऊंट और घोड़ों का नृत्य प्रदर्शन हुआ और आतिशबाजी भी की गई।
विधायक जाखल ने अपने संबोधन में कहा कि कोलसिया एक ऐसा गांव है जो कहता है, वह करके दिखाता है। उन्होंने गांव की गलियों में अच्छी सफाई व्यवस्था की सराहना की और सरपंच को गांव को सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
विधायक ने कलाकारों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए। आसपास के गांवों के विभिन्न सरपंच प्रतिनिधियों और पंचायत समिति सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। अतिथियों ने गांव के भाईचारे की मिसाल की सराहना की और राजस्थानी कला संस्कृति के इस संगम को संबोधित किया।
इस महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में आकांक्षा कुमारी की गणगौर गीत पर प्रस्तुति और सविता सिंह का राजस्थानी गीत ‘मेला में जायाई चकरी में झूलने’ पर आधारित सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल थे। सोनू मारवाड़ी ने आग से खेलने का अद्भुत प्रदर्शन किया, जबकि ऊंट और घोड़ों का शानदार नृत्य भी देखने को मिला।
श्री शिवनारायण खेदड़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सानवी कुमावत ने योगा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में शेखावाटी गणगौर उत्सव को ‘शेखावाटी गणगौर महोत्सव’ बनाने का संकल्प लिया गया। भगतसिंह यूथ राजस्थान और टीम रुद्र की ओर से मेहमानों का दुपट्टा और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2072949


