झुंझुनूं में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:पर्व पर अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी; शांति-सौहार्द की अपील
झुंझुनूं में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:पर्व पर अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी; शांति-सौहार्द की अपील
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। रामनवमी पर्व को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। शहर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधीक्षक (SP) कावेंद्र सिंह सागर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला। मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उपद्रवी तत्वों को कड़ा संदेश देना है।
शहर के बाजार में पुलिस की कदमताल..

गांधी चौक से शुरू हुआ मार्च
पुलिस का यह फ्लैग मार्च शहर के गांधी चौक से प्रारंभ हुआ। यहां से पुलिस का काफिला छावनी बाजार, कपड़ा बाजार, चबूतरा चौक और शहीदान चौक जैसे भीड़भाड़ वाले और प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए पुनः गांधी चौक पर संपन्न हुआ।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रूट का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी सड़क पर उतरे। इस दौरान एसपी कावेंद्र सिंह सागर के साथ रहे।
इस दौरान देवेंद्र सिंह राजावत (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), डीएसपी गोपाक ढाका,शहर कोतवाल और यातायात प्रभारी, आरएसी (RAC) और क्यूआरटी (QRT) के विशेष जवान मौजूद रहे।
संवेदनशील इलाकों का किया आकलन
मार्च के दौरान एसपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में रुककर स्थिति का आकलन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने कहा-त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं। हर नागरिक बिना किसी डर के रामनवमी का पर्व मनाए। हम असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रहे हैं। किसी भी सूरत में शांति भंग करने की अनुमति नहीं है। एसपी ने भीड़ वाले क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2072948


