[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा का अभिनंदन समारोह:नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया, फूल मालाएं और साफा पहना कर किया सम्मानित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा का अभिनंदन समारोह:नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया, फूल मालाएं और साफा पहना कर किया सम्मानित

चिड़ावा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा का अभिनंदन समारोह:नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया, फूल मालाएं और साफा पहना कर किया सम्मानित

चिड़ावा : चिड़ावा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने अपनी नगर महिला इकाई की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन कटेवा और उपाध्यक्ष रेखा पांडे का स्वागत एवं अभिनंदन किया। महासभा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमालाएं पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया।

जिलाध्यक्ष प्रणीत गुप्ता ने कहा- यह आयोजन संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नए उत्तरदायित्वों के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए स संगठन के माध्यम से काम किया जाएगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस मौके पर महासभा के जिला अध्यक्ष प्रणीत गुप्ता (विपुल) सहित कार्यकारी महिला जिला अध्यक्ष रमेश देवी, जिला अध्यक्ष हिंदू युवा सभा नरेश धाबाई, जिला उपाध्यक्ष हिंदू युवा सभा ऋतिक चंदेलिया, चिड़ावा नगर अध्यक्ष सुदीप कटेवा और नगर उपाध्यक्ष अमित वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में कविता पूनिया, राजेश पांडे, सरिता सिंघल, विमलेश गुप्ता, और मंजू नेहरा शामिल थीं। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने नवनिर्वाचित महिला नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने में उनके सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।

Related Articles