[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोकतांत्रिक महासंघ ने शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोकतांत्रिक महासंघ ने शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को किया नमन

लोकतांत्रिक महासंघ ने शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को किया नमन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (लोकतांत्रिक) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सामरिया ने शहीद दिवस के अवसर पर अमर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्मचारी नेता रामरतन सामरिया ने कहा कि 23 मार्च 1931 की ऐतिहासिक संध्या को इन तीनों क्रांतिकारियों को लाहौर जेल में अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी। उन्होंने बताया कि लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए किए गए सांडर्स हत्याकांड के बाद इन वीरों ने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

उन्होंने कहा कि यह दिन देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इतनी कम उम्र में देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग देने वाले ये क्रांतिकारी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

सामरिया ने कहा कि शहीद दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आजादी हमें कितनी कठिन संघर्ष के बाद मिली है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और यह हमें सदैव राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77