[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खारियाबास में किया क्रांतिवीरों को नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खारियाबास में किया क्रांतिवीरों को नमन

खारियाबास में किया क्रांतिवीरों को नमन

खारियाबास : राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारियाबास में अमर क्रांतिवीर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान एवं राज्यस्तर पुरस्कार से सम्मानित सुमन देवी जाखड़ ने की। ठेकेदार रणधीर सिंह जाखड़ और समाजसेवी महेंद्र स्वामी विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मुख्य वक्ता योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने क्रांतिवीरों की शौर्यगाथा पर आधारित देशभक्ति कविता और प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना अपनाने का संदेश दिया।

अतिथि वक्ताओं ने महापुरुषों के सपनों को साकार करने का आह्वान करते हुए युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में लगाने तथा ग्राम और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। साथ ही संगठन और सदस्यता अभियान को मजबूत करने पर बल दिया।

संस्था प्रधान सुमन जाखड़ ने इस प्रकार की प्रेरणादायक गतिविधियों की समय-समय पर आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान पिंटू जांगिड़, विजेंद्र कुमार, नृसिंह जांगड़ा, योगेश जाखड़, नशरीन, रामबाई मेघवाल, सुनीता देवी, ओमप्रभा धरू, विनोद कुमारी, मुस्कान सहित विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के जयघोष के साथ अमर क्रांतिवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles