झुंझुनूं में देशभक्ति का जज़्बा, युवाओं ने लिया भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प
झुंझुनूं में देशभक्ति का जज़्बा, युवाओं ने लिया भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर स्थित राजघराना रिसॉर्ट में सोमवार को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर “यूथ टॉक” का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति का माहौल बनाया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए युवा नेता डॉ. राजेश बाबल ने कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास तक सीमित न रहकर जीवन में उतरना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि आज का युवा भगत सिंह के साहस, त्याग और देशभक्ति को अपनाए, तो देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान तक पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीर चक्र विजेता शहीद शीशराम गिल की वीरांगना संतरा देवी रहीं, जिन्होंने युवाओं को देशसेवा और बलिदान की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता समाजसेवी भगत सिंह ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला, वहीं मुकेश कुमार ने युवाओं को संवाद में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्रो. जयलाल ने भगत सिंह के अनशन, जेल यात्रा और सैंडर्स कांड की विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। सुरेश आर्य ने “मेरा रंग दे बसंती चोला” जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने संकल्प लिया कि वे शहीद भगत सिंह के विचारों को देश के हर युवा तक पहुंचाएंगे। यह आयोजन न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की नई ऊर्जा का संचार भी हुआ।
इस दौरान पूजा जानू, सुरभि पुरोहित, नितेश तिवाड़ी, नरेंद्र पूनिया, आकाश नेहरा सहित कई युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कुलदीप काली पहाड़ी, संजय जांगिड़, लोकेश डूडी, विपिन जोशी, प्रमोद रहड़, विजय डारा, राजकृष्ण चकबास, राजेश खीचड़, दिनेश खीचड़, मनोज कुंडलवाल, लोकेश लुट्टू सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मूलचंद झाझडिया ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072070
