झुंझुनूं नागरिक मंच ने किया नवागंतुक पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर का सम्मान
झुंझुनूं नागरिक मंच ने किया नवागंतुक पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में समाज सेवा और जनसरोकार के कार्यों में सक्रिय झुंझुनूं नागरिक मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवागंतुक जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर से भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने नागरिक मंच द्वारा वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों, विशेषकर कच्ची बस्तियों में पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाना, रोड सेफ्टी के तहत बिना हेलमेट वाहन चालकों को जागरूक कर हेलमेट वितरण करना तथा युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति प्रेरित करना अत्यंत सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में मंच के जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, विप्र फाउंडेशन जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, प्रकाश सुरोलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072070
