[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक की अपील: 30 मार्च तक फसली ऋण चुकाने पर मिलेगा ब्याज अनुदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक की अपील: 30 मार्च तक फसली ऋण चुकाने पर मिलेगा ब्याज अनुदान

झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक की अपील: 30 मार्च तक फसली ऋण चुकाने पर मिलेगा ब्याज अनुदान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए अल्पकालीन फसली ऋण धारकों से समय पर ऋण चुकाने की अपील की है।

बैंक के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा ने बताया कि ब्याजमुक्त फसली ऋण योजना के तहत नियमित श्रेणी के किसानों को संपूर्ण ब्याज राशि अनुदान के रूप में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीफ 2025 के दौरान वितरित 1.50 लाख रुपये तक के अल्पकालीन फसली ऋण यदि किसान 30 मार्च 2026 तक (31 मार्च को अवकाश होने के कारण) जमा कर देते हैं, तो उन्हें 7 प्रतिशत ब्याज राशि अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

इसका सीधा मतलब है कि निर्धारित समयसीमा में ऋण चुकाने वाले किसानों को किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा।

बैंक प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह योजना केंद्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा संचालित की जा रही है। ऐसे में जिन किसानों ने खरीफ 2025 में फसली ऋण लिया है, वे समय रहते अपनी संबंधित समिति या बैंक शाखा में ऋण जमा कर योजना का लाभ उठाएं। बैंक ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे तय समयसीमा का पालन कर अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

Related Articles