[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल आधार नामांकन हेतु ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग के लिए आवेदन आमंत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाल आधार नामांकन हेतु ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

बाल आधार नामांकन हेतु ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला प्रशासन द्वारा बाल आधार (CELC) केंद्रों के संचालन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। उपनिदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग दीपा राणासरिया ने बताया कि जिले की पंचायत समितियों, नगरीय क्षेत्रों एवं चिन्हित स्थानों पर नए CELC आधार केंद्र स्थापित किए जाने प्रस्तावित हैं।

उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य के संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह कार्य रजिस्ट्रार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) के अधीन नामांकन एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित ऑपरेटरों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियमों के अनुसार कार्य करने हेतु आईडी एवं क्रेडेंशियल जारी किए जाएंगे।

राणासरिया के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपनी SSO आईडी के माध्यम से G2C के तहत RAJADHAAR पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि पात्रता, शर्तों एवं चिन्हित केंद्रों की विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट तथा आधार पोर्टल पर उपलब्ध है।

उपनिदेशक ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि इस पहल से जिले में आधार सेवाओं की पहुंच और अधिक सुलभ एवं प्रभावी हो सकेगी।

Related Articles