मलसीसर में चना तुलाई के टोकन बंद, किसानों का प्रदर्शन
मलसीसर में चना तुलाई के टोकन बंद, किसानों का प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : मलसीसर तहसील में चना तुलाई के टोकन जारी नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। किसानों ने टोकन प्रक्रिया को जल्द पुनः शुरू करने की मांग की।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के तहसील सचिव कॉमरेड महिपाल पूनिया ने बताया कि 20 मार्च को पोर्टल पर चना तुलाई के टोकन जारी होने शुरू हुए थे, लेकिन उसी दिन पोर्टल बंद हो गया। उन्होंने कहा कि इस बार क्षेत्र में चने की बम्पर पैदावार हुई है, लेकिन पोर्टल पर मात्र 1000 क्विंटल के टोकन ही जारी किए गए, जिससे अधिकांश किसान टोकन से वंचित रह गए।
किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पोर्टल पुनः शुरू नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। एसडीएम की अनुपस्थिति में किसानों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
इस दौरान किसान सभा तहसील उपाध्यक्ष प्रमोद स्वामी बाडेट, ककड़ेऊ सरपंच रामप्रताप खेदड़, सुरेन्द्र सिहाग, हरिराम, कमल खीचड़, पवन खोहरी, शाहिद खान, पूनम चंद, बजरंग लाल कसवां, कन्हैयालाल सैनी, दीपक सामरिया, दिनेश दायमा, सज्जन सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072076
