[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की कॉन्फ्रेंस: “पेंशन और समय समाज सेवा में लगाएं” का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की कॉन्फ्रेंस: “पेंशन और समय समाज सेवा में लगाएं” का संदेश

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों की कॉन्फ्रेंस: “पेंशन और समय समाज सेवा में लगाएं” का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान की ओर से पुलिस लाइन झुंझुनूं के सभागार में एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ महासचिव इस्माइल खां, संभाग अध्यक्ष सुरेन्द्र दानोदिया, वृताधिकारी ग्रामीण हरी सिंह धायल तथा युवा लेखक एवं प्रोफेसर डॉ. जुल्फिकार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीबी) इस्माइल खां ने कहा कि पहले वे सरकारी वेतन लेकर समाज की सेवा करते थे, अब उन्हें अपनी पेंशन और समय समाज के हित में लगाना चाहिए।

संभाग अध्यक्ष सुरेन्द्र दानोदिया ने सुझाव दिया कि सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी वृद्ध और बीमार साथियों के घर जाकर उनका हालचाल लें और उन्हें सहयोग प्रदान करें। वहीं वृताधिकारी हरी सिंह धायल ने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग से जुड़े सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. जुल्फिकार ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन को सरल, सकारात्मक और आध्यात्मिक बनाने के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है।

कॉन्फ्रेंस के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें इन्द्र पाल को उपाध्यक्ष, नानू सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमीलाल को कोषाध्यक्ष, लतीफ खान को सचिव, सुरेन्द्र सिंह को महासचिव, हुकमीचंद को प्रचार मंत्री (ग्रामीण), दयानंद को प्रचार मंत्री (शहर), लियाकत अली खां को मीडिया प्रभारी और बृजमोहन मीणा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मदन सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, मोहम्मद इकबाल, इलियास खां, सज्जन सिंह, खादिम हुसैन, दयाराम, महेंद्र सिंह, बनवारी लाल, खुर्शीद अहमद खां, अमरसिंह ओला, सत्यप्रकाश जांगिड़, रामप्रसाद, गोविंद राम, बब्बन सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

कॉन्फ्रेंस का मुख्य संदेश रहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिसकर्मी समाज सेवा में योगदान देते हुए अपनी पेंशन और समय का उपयोग जनकल्याण के कार्यों में करें।

Related Articles