झुंझुनूं में शहीद दिवस पर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
झुंझुनूं में शहीद दिवस पर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
झुंझुनूं : गौरव सेनानी सेवा समिति, झुंझुनूं द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर झुंझार सिंह पार्क में गौरव सेनानी स्थापना दिवस एवं शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर देश के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का आयोजन समिति के संयोजक सूबेदार पोकर मल बामिल (सेना मेडल) के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प दोहराया।
बैठक में संगठन को सशक्त बनाने एवं पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण, पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान, कैंटीन सुविधाओं में सुधार तथा सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को प्रेरित करने और सैनिकों व वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान हेतु समिति को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर कैप्टन मोहनलाल एवं कैप्टन छल्लूराम की अगुवाई में समिति के पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न हुआ। जिसमें हवलदार रतिराम कसवां को अध्यक्ष, सूबेदार मेजर अकरम खान एवं सुमित्रा देवी को उपाध्यक्ष, कैप्टन सुल्तान खान एवं कैप्टन अय्यूब खान को सचिव तथा कैप्टन हाफिज खान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कैप्टन महेंद्र सिंह झाझरिया, भगवान साहब, मोहन साहब सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072074
