[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन का कार्य बुधवार को भी संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशन में जारी रहा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन का कार्य बुधवार को भी संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशन में जारी रहा

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के पात्रता जांच व दस्तावेज सत्यापन का कार्य बुधवार को भी संयुक्त निदेशक संगीता मानवी के निर्देशन में जारी रहा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : जिला मुख्यालय पर दस्तावेज सत्यापन शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक कार्यालय चूरू के निर्देशन में सेठ गोपी राम गोयनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 मार्च से चल रहा है । अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक कार्यालय संभाग चूरू सम्पत सिहं द्वारा लगातार बेधडक बड़सरा, विजय धुंधवाल, शिवराज सिहं धर्मेंद्र मुंड, देव करण मीणा, गरीमा चाहर व अशोक शर्मा आरीफ खान के साथ अलग-अलग टीमों के साथ समन्वय कर टोकन व पारदर्शिता के साथ प्रवेश व अन्य कार्य का पर्यवेक्षण कार्य किया जा रहा है। सहायक निदेशक प्रमेंद्र शर्मा ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन हेतु । प्रति दिन 750 अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच व सत्यापन कार्य का लक्ष्य दिया गया है। आज सामान्य अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन व पात्रता जांच की गयी आज कुल 675उपस्थित रहे 75 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे । दस्तावेज तैयार करने के संयुक्त निदेशक कार्यालय के प्रचार -प्रसार अभियान के कारण अभ्यर्थी व्यवस्थित लाने लगे है जिसके कारण कम समय में कार्य पुरा होने लगा है।

Related Articles