[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बनते हैं तो प्रदेश का प्रत्येक नागरिक खुश होगा एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा – महनसरिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बनते हैं तो प्रदेश का प्रत्येक नागरिक खुश होगा एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा – महनसरिया

सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बनते हैं तो प्रदेश का प्रत्येक नागरिक खुश होगा एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा - महनसरिया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जनों ने चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महन सरिया के नेतृत्व में आयोजित बैठक में 17 फरवरी से संत स्वामी राजगिरी जी महाराज द्वारा करौली से कठोर दंडवत यात्रा शुरू करके विभिन्न शहरो एवं गांवो से गुजरते हुए गुजरात राज्य के द्वारकाधीश तक 2311 किलोमीटर कठोर दंडवत यात्रा करके श्री भगवान से सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत मांगेंगे इस अवसर पर महनसरिया ने कहा कि पायलट राजस्थान प्रदेश का सबका अपना चहेता नेता है, महन सरिया ने कहा कि 2013 में पार्टी की मात्र 21 सिटे आई थी जो देश आजाद होने के बाद से राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस की अब तक की सबसे कम सिटे थी।

इस पर पायलट की मेहनत लग्न व प्रयास की वजह से 2018 के आम चुनाव में पार्टी को नीचे से ऊपर तक एक झटके में ले आए और राजस्थान पर कांग्रेस की सत्ता काबिज कर दी महनसरिया ने कहा की पायलट जिस क्षेत्र से निकलते है और हाथ हिला जाते हैं व हंस जाते हैं वहा भाजपा के उम्मीदवार फस जाते है ये पायलट का जलवा है आज भी पायलट जिस क्षेत्र से गुजरते है वहा रास्ते जाम हो जाते हैं दीपावली जैसा माहौल हो जाता है चारों तरफ बैंड बाजे ढोल नगाड़े एवं फुल मालाओं से पायलट का स्वागत होता है ऐसे व्यक्ति केलिए इतनी लंबी यात्रा करके श्री भगवान से मनत मांगना प्रदेश के आमजन के लिए खुशी की बात है पायलट के मुख्यमंत्री बनने से और प्रदेश की आम जनता खुश होगी व प्रदेश का सर्वागिन विकास होगा।

इस अवसर पर अमर सिंह दनेवा, लक्ष्मण सिंह न्योल, मुंशी खान, कालुराम महर्षि, सलीम पिए पूर्व पार्षद, किसनाराम बाबल, अयुब खान मलवान, मुबारिक खान मोबाइल, महबूब कुरैशी, शिवम सोनी, जंग शेर खान, मनोज महन सरियाएडवोकेट, लक्ष्मण मेहरा, इदुखा फतेहखानी, योगेश शर्मा, परमेश्वर रेगर,पप्पू राम भाटी, ललित मेघवाल, शाहरुख लोहार, सहित अनेक जन उपस्थित थे।

Related Articles