झुंझुनूं एसपी ने हरियाणा सीमा नाकों का निरीक्षण किया:तस्करी और अंतरराज्यीय अपराध रोकने के लिए अलर्ट, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी
झुंझुनूं एसपी ने हरियाणा सीमा नाकों का निरीक्षण किया:तस्करी और अंतरराज्यीय अपराध रोकने के लिए अलर्ट, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी
झुंझुनूं : झुंझुनूं में नए एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने जॉइन करते ही जिले के थानों, DSP कार्यालयों और हरियाणा सीमा से सटे नाकों का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने नावता और बसई बॉर्डर पॉइंट्स पर पहुंचकर तस्करी और अपराध नियंत्रण की स्थिति देखी। एसपी ने पुलिस टीमों को अलर्ट रहने, संदिग्ध वाहनों की जांच बढ़ाने और लंबित मामलों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने हरियाणा सीमा से लगते नावता और बसई बॉर्डर पॉइंट्स का अवलोकन किया। यहां अवैध शराब और सस्ते पेट्रोल-डीजल की तस्करी रोकने के लिए नाकाबंदी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा। साथ ही अंतरराज्यीय अपराधियों की आवाजाही रोकने के लिए कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।

पड़ोसी राज्य के साथ समन्वय पर जोर
हरियाणा से जुड़े अपराध मामलों को देखते हुए एसपी ने पड़ोसी राज्य की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अपराधी वारदात कर सीमा पार भाग जाते हैं, उनकी पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए और संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली जाए।
थानों में रिकॉर्ड और सिस्टम की जांच
एसपी सागर ने बबाई, खेतड़ी, मेहाडा, खेतड़ीनगर, सिंघाना, पचेरी कलां, बुहाना, सूरजगढ़, चिडावा और बगड़ थानों के साथ पिलोद चौकी का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख, मालखाना, हवालात और सीसीटीएनएस सिस्टम की स्थिति की जांच की गई।

लंबित मामलों पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान लंबित मुकदमों, वारंट और समन की तामील में देरी पर एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने थानाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिस्ट्रीशीटर और साइबर मामलों पर निर्देश
खेतड़ी और चिड़ावा वृत कार्यालयों के निरीक्षण में सर्किल अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण की योजना बनाई गई। हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने और महिला, बाल अपराध तथा साइबर ठगी मामलों में त्वरित जांच के निर्देश दिए गए।
एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समयपालन और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072060
