इंकलाब के नारों से झुंझुनूं:शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प,शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया
इंकलाब के नारों से झुंझुनूं:शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प,शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया
झुंझुनूं : अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर आज झुंझुनूं शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मंडावा मोड़ स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित एक विशेष श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न संगठनों और शहरवासियों ने एकत्रित होकर वीर सपूतों को नमन किया।
शहीद विचार मंच और सर्वहारा एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने ‘शहीद भगत सिंह अमर रहे’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों के साथ माहौल को ओजपूर्ण बना दिया। पार्क में मौजूद हर आंख अपने नायकों की वीरता को याद कर नम और गर्व से भरी नजर आई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि एक ऐसे समाज के लिए बलिदान दिया था जहां शोषण न हो और हर नागरिक को न्याय मिले।
एडवोकेट बजरंग लाल (सर्वहारा एकता मंच) ने कहा कि शहीदों ने एक न्यायपूर्ण समाज की कल्पना की थी। आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए रास्तों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करें। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
विजय गोपाल (संयोजक, शहीद विचार मंच) ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी की लड़ाई के समय थे। युवाओं को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए ताकि एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072047
