चिड़ावा में बलिदान दिवस मनाया:शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद
चिड़ावा में बलिदान दिवस मनाया:शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद
चिड़ावा : चिड़ावा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम शेरोन गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व राजेंद्र पाल सिंह कोच ने किया।
शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
समारोह में उपस्थित लोगों ने शहीदों की प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने शहीदों के जीवन से जुड़ी घटनाओं को साझा करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया और युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रणबीर सिंह थालौर, मोहर सिंह कड़वासरा, उमराव सिंह झाझड़िया, रविंद्र सिंह नारी, सुनील सीगड़, अरविंद दाधीच, चिड़ावा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, एडवोकेट विजय डाबला, सुशील डाबला, मंजीत सिंह श्योराण, शेर सिंह पहलवान, नवीन कुमार, सज्जन गोदारा, मोहनलाल नायक, सुनील भड़िया, राजेश वर्मा, रुस्तम सिक्का, राकेश बिका, मुमताज सिक्का, पप्पू सिक्का, मुराद खान, इमरान सिक्का, धर्मपाल, सुनील नायक, महेंद्र नायक, रमेश नायक और अशोक नायक सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072051
