[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी:शहादत को किया याद, पदयात्रा निकाली गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी:शहादत को किया याद, पदयात्रा निकाली गई

पिलानी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी:शहादत को किया याद, पदयात्रा निकाली गई

पिलानी : पिलानी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें भगत सिंह सर्किल पर दिन भर गहमागहमी रही।

भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) ने भगत सिंह सर्किल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के राजेंद्र सिहाग, कामरेड महादेवाराम, नंदलाल सैनी, शंकर दहिया और अजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO) के कार्यकर्ताओं ने भी पिलानी मुख्य बाजार में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विष्णु वर्मा थे, जबकि डॉ. रविकांत पांडे ने संचालन किया।

भगत सिंह स्मारक समिति ने भी शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता राम अवतार गहलोत ने की, जबकि महादेव और हवा सिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन इंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर उम्मेद सिंह, होशियार सिंह, विक्रम पारीक, रतन जोगी, अशोक शर्मा, अभिषेक, समुंदर सिंह शेखावत, मनोज, डॉ. हरि सिंह सांखला, जगदीश सेन लोहारू, धर्मवीर कटेवा, कर्मवीर, टेन सिंह और ओपी सुनीया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में व्याख्याता सोनिया माथुर, डॉ. सावित्री पूनिया, डॉ. त्रिवेणी, संदीप सैनी, डॉ. बाला कुलहरि, प्रमोद शर्मा, विनोद नेहरा, मनीषा सैनी, परवीन, मनोज सैनी, राहुल, नेहा, सुरेश हमीनपुर सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles