[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजबपुरा जीणमाता मंदिर से 22 चांदी के छत्र चोरी:चौथी वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

अजबपुरा जीणमाता मंदिर से 22 चांदी के छत्र चोरी:चौथी वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच शुरू

अजबपुरा जीणमाता मंदिर से 22 चांदी के छत्र चोरी:चौथी वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस जांच शुरू

रानोली : रानोली क्षेत्र के अजबपुरा गांव स्थित जीण माता मंदिर में रविवार रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से 22 चांदी के छत्र चुरा ले गए। इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत अजबपुरा में मंदिरों को निशाना बनाकर यह लगातार चौथी चोरी की वारदात है।

इससे पहले, चोर दो बार गणेश मंदिर और बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर में भी चोरी कर चुके हैं। गांव के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों से चांदी के छत्र चोरी हो चुके हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

प्रशासक (सरपंच) सोहन लाल कुमावत ने बताया कि गांव में लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77