चूरू महोत्सव में मरु कोकिला ने समा बांधा:’पिउ पिउ बोले मोरियो’ जैसे राजस्थानी लोकगीतों पर झूमे दर्शक
चूरू महोत्सव में मरु कोकिला ने समा बांधा:'पिउ पिउ बोले मोरियो' जैसे राजस्थानी लोकगीतों पर झूमे दर्शक
चूरू : चूरू महोत्सव का समापन राजस्थानी लोकगीतों से सजी एक शाम के साथ हुआ। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बागला स्कूल खेल मैदान में आयोजित इस महोत्सव में शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम, चूरू विधायक हरलाल सहारण, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया और पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मरु कोकिला सीमा मिश्रा ने ‘केसरिया बालम, आओ नी, पधारो म्हारे देश’ गीत की प्रस्तुति से किया। उन्होंने ‘मेहंदी’, ‘पूरब की नौकरी’, ‘पीपली’ और ‘पिउ पिउ बोले मोरियो’ जैसे राजस्थानी गीतों से राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया।


सीमा मिश्रा के साथ अभिषेक मिश्रा और दीपक ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इन लोकगीतों पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए।
इस अवसर पर महेंद्र न्यौल, विजय शर्मा, पूर्व प्रधान संजय कस्वां, फतेहचंद सोती, विमला गढ़वाल, एसडीएम सुनील कुमार, नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, सुरेश सारस्वत, भास्कर शर्मा और सीपी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर पारीक ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2071083


