[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जयपुर में संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जयपुर में संपन्न

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जयपुर में संपन्न

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक जयपुर स्थित सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह ने बताया कि प्रथम सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, क्षेत्र प्रमुख उमराव लाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा एवं प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा ने संगठन की संरचना और सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि गत सत्र में 2.70 लाख सदस्य जुड़े, जिसे इस बार बढ़ाकर 3.25 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। 15 से 25 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने शिक्षकों से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठाए। इनमें ग्रीष्मावकाश में कटौती प्रस्ताव का विरोध, संविदा शिक्षकों का स्थायीकरण, रिक्त पदों की पूर्ति, पदोन्नति, स्थानांतरण और विद्यालयों को समय पर अनुदान जारी करने जैसी मांगें शामिल रहीं। उन्होंने इन विषयों पर सरकार स्तर पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

तृतीय सत्र में उमराव लाल वर्मा ने संगठन में आर्थिक पारदर्शिता पर जोर देते हुए आय-व्यय का नियमित लेखा-जोखा एवं ऑडिट आवश्यक बताया। वहीं महेंद्र कपूर ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित, शिक्षाहित और विद्यार्थी हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

चतुर्थ सत्र में हनुमान सिंह राठौड़ ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं कार्यकर्ता प्रवास पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार लखारा ने किया तथा अंत में कल्याण मंत्र एवं सहभोज के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related Articles