जसरापुर में अमन-चैन की दुआओं के साथ मनाई ईद:बड़ाऊ, नंगली सलेदी सिंह की ईदगाहों में अदा की नमाज, एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी
जसरापुर में अमन-चैन की दुआओं के साथ मनाई ईद:बड़ाऊ, नंगली सलेदी सिंह की ईदगाहों में अदा की नमाज, एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में ईद का पर्व पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जसरापुर, बड़ाऊ और नंगली सलेदी सिंह की ईदगाहों में नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा तरक्की की दुआ मांगी।
जसरापुर ईदगाह में मौलाना मौहम्मद आजम ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अपने खुत्बे में समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने को सभी की जिम्मेदारी बताया। मौलाना ने असामाजिक तत्वों से सावधान रहने और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश भी दिया।
इसी क्रम में, बड़ाऊ ईदगाह में उस्मान ने ईद की नमाज अदा कराई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं, नंगली सलेदी सिंह में मौलाना फारुख खान ने नमाज अदा कराते हुए समाज में भाईचारा, प्रेम और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
ईद को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया। कई दिन पहले से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। ईद के दिन लोगों ने नए वस्त्र पहनकर एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और घरों में मेहमानों के लिए विशेष पकवान बनाए गए।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। शांति समिति और सीएलजी बैठकों के माध्यम से पहले ही सभी वर्गों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई थी। इसके चलते क्षेत्र में ईद का पर्व पूरी शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लाल मौहमद, हाजी गफ्फूर, सिराजुद्दीन चोपदार, रफीक चोपदार, आमीन चोपदार, अनवर चोपदार, मुमताज काजी, ताज मौहमद और रुकुमुदिन मनियार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2070150


