[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

44 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त:व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

44 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त:व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग ने की कार्रवाई

44 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त:व्यावसायिक उपयोग पर रसद विभाग ने की कार्रवाई

सादुलपुर : रसद विभाग की टीम ने गुरुवार को राजगढ़ तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 44 सिलेंडर जब्त किए।

जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) अंशु तिवाड़ी के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने राजगढ़, सांखू और लम्बोर बड़ी गांव में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान राजगढ़ में शंकरलाल प्रजापत, सांखू में राजकुमार शर्मा व प्रवीण शर्मा और लम्बोर बड़ी में जयकरण की किराणा दुकान से ये सिलेंडर जब्त किए गए।

डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles