साधु के गेटअप में आए ‘ठग’ अरेस्ट:नशीला पदार्थ सुंघाकर पति-पत्नी से लूटे थे गहने-कैश; हरियाणा के रहने वाले लुटेरे
साधु के गेटअप में आए 'ठग' अरेस्ट:नशीला पदार्थ सुंघाकर पति-पत्नी से लूटे थे गहने-कैश; हरियाणा के रहने वाले लुटेरे
गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं की गुढ़ागौड़जी पुलिस ने इंटर स्टेट ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने पिछले साल अक्टूबर में बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने और कैश लूट लिया था। साधु के गेटअप में वारदात को अंजाम दिया था। दोनों शातिर आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए गए हैं।
थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया- पुलिस ने ठगी और लूट के मामले में राजवीर (33) पुत्र रघवीरनाथ, निवासी कनहोरा, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) और दीवान उर्फ सुनील (25) पुत्र राजुनाथ, निवासी दिनोद, जिला भिवानी (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
28 अक्टूबर 2025 को थाना इलाके के रसीया की ढाणी गांव निवासी अमर सिंह (61) पत्नी सरवती देवी के साथ बाइक से खरबासा की ढाणी जा रहे थे। दोपहर करीब 3:15 बजे जब वे बाड्यानला पुलिया के पास पहुंचे तो एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (HR 13 R 7513) ने उनका रास्ता रोक लिया।
गाड़ी में एक साधु और उसका ड्राइवर था। उन्होंने खाटूश्याम जी का रास्ता पूछा। इस दौरान साधु ने दंपती पर नशीला पदार्थ छिड़क दिया। अमर सिंह और सरवती देवी बेहोशी की हालत में आ गए। आरोपियों ने उनसे 18 हजार रुपए, दो अंगूठियां, बालियां, मंगलसूत्र, दो मांदलिये, एक सोने का टेवटा लूट ली।
सीसीटीवी फुटेज देखे, कार के नंबर खंगाले
वारदात कर आरोपी कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित अमर सिंह ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी जिला कारागृह झुंझुनू में किसी अन्य मामले में बंद हैं। इस पर पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया और दोनों आरोपियों को जेल से प्राप्त कर आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067735

