[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में नवरात्रि पर हुई घटस्थापना:पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में नवरात्रि पर हुई घटस्थापना:पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की

जसरापुर में नवरात्रि पर हुई घटस्थापना:पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ जसरापुर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। पहले दिन मुहूर्त में घरों में घट स्थापना की गई और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों को भी भव्य रूप से सजाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंदिरों में पहुंचकर मां के दर्शन किए। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और दुर्गा चालीसा का पाठ भी किया गया।

क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों जैसे पपुरना स्थित मनसा माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर जसरापुर, ढाणी बाढान दुर्गा माता मंदिर और दुर्गा मंदिर नंगली सलेदी सिंह में विशेष रौनक देखने को मिली। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर उचित व्यवस्थाएं की गई थीं।

नवरात्रि के नौ दिनों तक घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों व्रत रखने और विशेष भोग अर्पित करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि, शांति तथा वैभव का आशीर्वाद देती हैं।

पंडित चेतन प्रकाश शर्मा ने बताया कि नवरात्रि का पर्व शक्ति उपासना का विशेष समय होता है। इन दिनों देवी दुर्गा पृथ्वी पर आकर भक्तों के बीच निवास करती हैं और उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नवरात्रि में की गई पूजा का फल सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक प्राप्त होता है।

इस अवसर पर पंडित चेतन शर्मा, अजय सुरोलिया, विक्की सोनी, देवेंद्र गुप्ता, सीताराम गुप्ता, रवि गुप्ता, रामानंद सेन, रामजीलाल गुर्जर और रमेश चंद गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles