चिड़ावा में स्वच्छता अभियान जारी:कठपुतली शो और नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक
चिड़ावा में स्वच्छता अभियान जारी:कठपुतली शो और नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक
चिड़ावा : नगर पालिका चिड़ावा द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन 2.0 जागरूकता अभियान ने अब गति पकड़ ली है। शहर के विवेकानंद चौक सहित विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर कठपुतली शो और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
नाटकों के माध्यम से गीला कचरा हरे डस्टबिन में और सूखा कचरा नीले डस्टबिन में डालने के महत्व को समझाया गया। कलाकारों ने आमजन से सीधा संवाद कर उन्हें अपने घर के साथ-साथ वार्ड को भी स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें और कचरा केवल कचरा गाड़ी में ही डालें जैसे नारों के साथ टीम ने शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने की अपील की।
यह अभियान नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर के अलग-अलग वार्डों में चलाया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि पारंपरिक कलाओं और नाटकों का जनता पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिससे उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2067434


