खेतड़ी के रायपुर अहिरान में सड़क निर्माण कार्य रुका:दो महीने से बंद पड़ा है काम, ग्रामीणों ने PWD के खिलाफ जताई नाराजगी, जल्द पूरा करने की मांग
खेतड़ी के रायपुर अहिरान में सड़क निर्माण कार्य रुका:दो महीने से बंद पड़ा है काम, ग्रामीणों ने PWD के खिलाफ जताई नाराजगी, जल्द पूरा करने की मांग
पचेरीकलां : पचेरीकलां के रायपुर अहिरान से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सातोंर तक सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है, जिन्होंने जल्द से जल्द काम पूरा करने की मांग की है।
दो महीने से रुका हुआ है निर्माण कार्य
ग्रामीणों के अनुसार, सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कथित लापरवाही के कारण यह काम पिछले करीब दो महीने से रुका हुआ है। इस अधूरे काम से विद्यार्थियों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
किसानों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से उनकी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बावजूद, अब तक सड़क का काम पूरा नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया- विभागीय अधिकारियों से कई बार संपर्क करने पर उन्हें केवल मजदूरों की कमी का हवाला देकर टाल दिया जाता है।
डामर की कमी के चलते काम रुका- एईएन
ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सड़क निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। इस संबंध में, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एईएन) मयंक कुमार ने बताया कि डामर की आपूर्ति कम होने के कारण काम रुका हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमित आपूर्ति शुरू होते ही निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066229
