सांडवा के उतरादी रोही में 11 केवी लाइन टूटी:खेत में आग लगी, किसान की बाड़ जलकर राख
सांडवा के उतरादी रोही में 11 केवी लाइन टूटी:खेत में आग लगी, किसान की बाड़ जलकर राख
सांडवा : सांडवा की उतरादी रोही में मंगलवार दोपहर बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से आग लग गई। इस घटना में एक किसान के खेत की बाड़ पूरी तरह जलकर राख हो गई, वहीं तारबंदी के लिए लगाई गई पटिया भी टूट गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उतरादी रोही में नत्थूसिंह रावणा राजपूत के खेत के पास से जीएसएस सांडवा से बेरासर फीडर की 11 केवी लाइन गुजरती है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह लाइन अचानक टूटकर खेत की बाड़ पर गिर गई, जिससे तुरंत आग भड़क उठी।
किसान ने बताया कि तार टूटने के बाद भी बिजली की लाइन काफी देर तक चालू रही, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और नुकसान बढ़ गया। आसपास के किसानों और ग्रामीणों ने तुरंत मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में गांव से पानी के टैंकर मंगवाए गए, जिनकी मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टूटे तार को जोड़कर लाइन को दुबारा चालू किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2065267


