750 ग्राम डोडा पोस्त जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, लक्ष्मणगढ़ पुलिस की कार्रवाई
750 ग्राम डोडा पोस्त जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, लक्ष्मणगढ़ पुलिस की कार्रवाई
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 750 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई फतेहपुर-सालासर रोड पर गांव बाटड़ानाऊ के पास की गई। थानाधिकारी राजाराम लेघा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पंजाब निवासी बलविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 750 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इसी सप्ताह लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में लक्ष्मणगढ़ निवासी मो. आसिफ से गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2065267


