जीणमाता-मेले में पंचमी से दशमी तक 24 घंटे खुलेगा मंदिर:800 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था; 19 मार्च को सुबह 8:15 बजे होगी घट स्थापना
जीणमाता-मेले में पंचमी से दशमी तक 24 घंटे खुलेगा मंदिर:800 पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था; 19 मार्च को सुबह 8:15 बजे होगी घट स्थापना
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होंगे। सीकर के जीणमाता में गुरुवार से नवरात्रि मेला शुरू होगा। 26 मार्च तक चलने वाले मेले में करीब 10 लाख से ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान है। मेले के दौरान करीब 800 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। मंदिर पुजारी भवानीशंकर के अनुसार- 19 मार्च को सुबह 8:15 बजे घट स्थापना होने के साथ ही मेले की विधिवत शुरुआत होगी। 26 मार्च तक यह मेला चलेगा। 19 मार्च से लेकर 22 मार्च तक मंदिर में दर्शन का समय सुबह 4:30 से रात से रात 10 बजे तक का रहेगा।
23 से 27 मार्च तक जीणमाता में लगातार भक्तों को दर्शन
जीणमाता मंदिर में 23 मार्च से लेकर 27 मार्च तक लगातार भक्तों को माता दर्शन देंगी। मेले के दौरान सूरत, कन्नौज, दिल्ली से शृंगार के लिए फूल आएंगे। मंदिर पुजारी भवानीशंकर ने बताया- इस बार नवरात्र स्थापना पर जो योग बन रहा है, वह नई शुरुआत और नए निवेश के लिए शुभ माना जाता है।
जीणमाता थाना SHO राकेश कुमार मीणा के अनुसार- 19 मार्च से 26 मार्च तक चलने वाले मेले में करीब 800 पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। मंदिर कमेटी और पुलिस की तरफ से करीब 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे मेले के दौरान निगरानी की जाएगी। 12-12 घंटे की शिफ्ट में पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे।
चोरी जैसी घटनाएं रोकने के लिए स्पेशल टीम रहेगी
मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। चेन स्नेचिंग,चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पेशल टीम रहेगी। मानव तस्करी यूनिट भिक्षावृत्ति पर निगरानी रखेगी। मंदिर की तरफ आने वाले चारों रास्तों (रैवासा, दांता, कोछोर, हर्ष) पर निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिस रास्ते से वाहन आएंगे, उन्हीं रास्ते से वापस निकासी होगी। मेले के दौरान पशुबलि और मदिरा पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2065262


