[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता के बेटे से मांगी 11 लाख की रंगदारी:वाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी, दो हिरासत में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा नेता के बेटे से मांगी 11 लाख की रंगदारी:वाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी, दो हिरासत में

भाजपा नेता के बेटे से मांगी 11 लाख की रंगदारी:वाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी, दो हिरासत में

चिड़ावा : चिड़ावा में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद ललित भगेरिया के बड़े बेटे नीरज से 11 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गोली मारने की धमकी दी

जानकारी के अनुसार, नीरज को 15 मार्च की देर रात एक बजे एक व्हाट्सएप कॉल के जरिए यह धमकी दी गई। रंगदारी की रकम न देने पर गोली मारने की बात कही गई। आरोपियों ने नीरज को उसकी तस्वीरें और लोकेशन भी भेजी, जिससे पता चला कि करीब 10 दिनों से उसका पीछा किया जा रहा था।

नीरज का परिवार लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। उनकी दादी ललिता देवी नगर पालिका अध्यक्ष और दादा अरुण भगेरिया व चाचा अनूप भगेरिया भी पार्षद रह चुके हैं।

नीरज के पिता ललित कुमार ने इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला स्थानीय और दुबई में बैठे व्यक्तियों से जुड़ा हो सकता है।

पिलानी में भी वारदातें कर चुका गिरोह-पुलिस

नीरज के चाचा अनुज ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर एसपी और डीएसपी से बात की है। कार्यवाहक एसपी देवेंद्र राजावत और डीएसपी विकास ने बताया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिलानी में भी इसी तरह की वारदातें कर चुका है और इसमें कई लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बता दें…. है कि नीरज के चाचा और दिवंगत भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप भगेरिया पर भी पहले रंगदारी का ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। उनसे लॉरेंस गैंग के संपत नेहरा ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद अनूप को उस समय सुरक्षा दी गई थी। हालांकि बाद उनका बीमारी के चलते निधन हो गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles