मुकुंदगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा पकड़ा:एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देखकर जेब में रखी थैली नवलगढ़ (झुंझुनू)3 घंटे पहले
मुकुंदगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा पकड़ा:एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देखकर जेब में रखी थैली नवलगढ़ (झुंझुनू)3 घंटे पहले
मुकुन्दगढ़ : मुकुन्दगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 118 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को देखकर जेब में डाली थैली
पुलिस टीम मुकुन्दगढ़ कस्बे में गश्त पर थी। विवेकानंद चौक स्थित बालाजी कुआं के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को हाथ में थैली लिए खड़ा देखा। पुलिस वाहन को देखते ही उस व्यक्ति ने थैली को अपनी पेंट की जेब में डाल लिया और मौके से भागने का प्रयास किया।
118 ग्राम गांजा जब्त
पुलिस ने तत्काल उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपनी पहचान मुकेश (46) निवासी मुकुन्दगढ़ के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 118 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी मुकेश के पास गांजा रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2065262


