प्रधानमंत्री के विजन के साथ आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं : हरलाल सहारण
प्रधानमंत्री के विजन के साथ आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं : हरलाल सहारण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू चौपाटी में आयोजित राजसखी मेला एवं एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को चूरू विधायक हरलाल सहारण और जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने राजीविका एवं एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत लगाई गई विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और कारीगरों के कौशल की सराहना की।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि राजसखी मेला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा किनरेंद्र मोदी के विजन के साथ महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध हो रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने एक जिला एक उत्पाद योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे जिले के विशिष्ट उत्पादों को पहचान मिल रही है और कारीगरों को प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने आमजन से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
प्रशासन ने बताया योजनाओं का महत्व
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद गुणवत्ता और विविधता में उत्कृष्ट हैं तथा इन आयोजनों से उनकी आय में वृद्धि होती है।
वितरण और विमोचन कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राजीविका से जुड़ी महिलाओं-कमला, बाला, मंजू, शारदा, रंजना कुमावत, सरोज, राजनंदिनी, लिछमा और रेणु को टैबलेट प्रदान किए। साथ ही विभिन्न उद्यमियों को एक जिला एक उत्पाद नीति के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए गए और चूरू जिले के उत्पादों पर आधारित कॉफी टेबल पुस्तक का विमोचन किया गया।
इसके अतिरिक्त आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत दो सामुदायिक समूहों को वाणिज्यिक वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में एसीईओ एवं राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक भागचंद खारिया ने स्वागत किया तथा उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने प्रदर्शनी की जानकारी दी। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका चौधरी द्वारा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2065260


