शादी का झांसा देकर युवती से रेप:होटल ले जाकर कई बार बनाया शिकार, दूसरी युवती को ब्लैकमेल कर रुपए-गहने हड़पे
शादी का झांसा देकर युवती से रेप:होटल ले जाकर कई बार बनाया शिकार, दूसरी युवती को ब्लैकमेल कर रुपए-गहने हड़पे
सीकर : सीकर में 20 साल की युवती के साथ शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दूसरे जिले की रहने वाली 20 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि सीकर निवासी युवक से उसकी पहचान हुई थी। युवक ने उसे शादी करने का झांसा देकर कई बार रेप किया। इसके बाद युवती के साथ होटल सहित कई अन्य जगहों पर 28 मई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक शिकार बनाया।
जब भी युवती आरोपी युवक को शादी की बात कहती तो वह टालमटोल करता रहा। और अब आखिर में युवती से शादी करने से मना कर दिया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी। युवक के भाई सहित अन्य साथियों ने भी युवक का सहयोग किया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
23 साल की युवती से भी रेप
वहीं सीकर में एक 23 साल की युवती से भी रेप का मामला सामने आया है। दो युवक अपने साथ युवती को बहला-फुसलाकर ले गए। इसके बाद उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने ब्लैकमेल करते हुए गहने और रुपए भी हड़प लिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2064766


