लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 1 में गंदे पानी से परेशान लोग:इलाके में गंभीर बीमारियां फैलने का डर, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 1 में गंदे पानी से परेशान लोग:इलाके में गंभीर बीमारियां फैलने का डर, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 1 में ब्रह्मानंद जी की बगीची के पास सड़क पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
गंदा पानी से बीमारियां फैलने का डर
वार्ड निवासी रघु खींची ने बताया- यह उनका मुख्य मार्ग है, जहां हर समय गंदा पानी फैला रहता है। इससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है और लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लगातार पानी जमा रहने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
वार्डवासियों के अनुसार, कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि गंदा पानी पूरी गली में भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शिकायत देने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
एक अन्य निवासी संतु चौहान ने बताया- यह पानी पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क पर जमा होता है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नगर पालिका और जलदाय विभाग दोनों से संपर्क किया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारी आकर थोड़ी देर सफाई करते हैं, लेकिन समस्या बनी रहती है।
प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
निवासियों का यह भी कहना है कि सड़क पर फैले गंदे पानी से गुजरते समय वाहनों के छींटे उनके कपड़ों पर पड़ जाते हैं, जिससे उन्हें और अधिक परेशानी होती है। वार्डवासियों ने संबंधित विभागों से इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2064766


