ईरान-इजराइल युद्ध में राजस्थान के एक और युवक की मौत:धमाके से पहले ग्रुप वीडियो कॉल पर घरवालों से बात की थी, शव गांव पहुंचा
ईरान-इजराइल युद्ध में राजस्थान के एक और युवक की मौत:धमाके से पहले ग्रुप वीडियो कॉल पर घरवालों से बात की थी, शव गांव पहुंचा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खंडेला : ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध में राजस्थान के एक और बेटे की मौत हो गई। ओमान में हुए ड्रोन हमले का शिकार सीकर जिले के विक्रम वर्मा (22) हुए हैं। वह खंडेला के अगलोई गांव के रहने वाले थे। यह घटना 14 मार्च की है। आज (मंगलवार) शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मौत से एक दिन पहले ही उन्होंने अपने परिवार वालों से ग्रुप वीडियो कॉल पर बात की थी। उधर, 1 मार्च को नागौर जिले के दलीप की मिसाइल अटैक में मौत हो गई। दलीप क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था। 4 मार्च को इसकी जानकारी परिवार वालों को मिली थी।
23 फरवरी को ओमान गया था
विक्रम वर्मा 23 फरवरी को मजदूरी के लिए ओमान गया था। वहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सड़क बनाने का काम कर रहा था। हमले से पहले विक्रम ने अपनी मां, मामा, मौसी और बहन से ग्रुप वीडियो कॉल किया था। बात करते समय विक्रम ने कहा था- अच्छी तरह से हूं। खाना समय पर मिलता है और काम भी अच्छा है। इस दौरान विक्रम ने वहां के हालात पर चिंता जताई थी।
कंपनी ने बॉडी भिजवाने का इंतजाम किया
विक्रम के पिता बनवारी लाल ने बताया- घटना की जानकारी विक्रम की मां के मामा के लड़के ने दी। वह भी ओमान में उसी कंपनी में दूसरी जगह काम करता है। कंपनी ने ही विक्रम की बॉडी भिजवाने का इंतजाम किया। विक्रम के परिवार में मां-पिता और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। दो बहनें विक्रम से छोटी हैं। विक्रम परिवार का इकलौता सहारा था। वह घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से विदेश गया था।
शव पहुंचते ही चीख-पुकार मची…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2064780


